जौनपुर: ग्राम पंचायत धौरईल के ग्राम प्रधान ने गांव के ही लोगों पर दर्ज कराया था मुकदमा, दोष सिद्ध नहीं होने पर मुकदमा हुआ खारिज
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौरईल के प्रधान संजय कुमार द्वारा गांव निवासी विंध्यवासिनी मिश्रा और उनके परिजनों के विरुद्ध दर्ज कराया गया। एससी, एसटी एक्ट का मुकदमा कोर्ट ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे खारिज कर दिया। न्यायालय ने माना कि आरोपों के पक्ष में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए।