अररिया: 4.3 करोड़ की लागत से बना आधुनिक शवदाह गृह, हुआ लोकार्पण, अब अंतिम यात्रा होगी सुविधाजनक
Araria, Araria | May 12, 2026 अररिया जिला मुख्यालय के त्रिसुलिया घाट पर परमान नदी तट के किनारे स्थित शवदाह गृह को बाबा खरगेश्वर नाथ सह मां खरगेश्वरी मोक्ष धाम के नाम से विकसित किया गया है। इस आधुनिक मुक्तिधाम का लोकार्पण सोमवार देर रात करीब 10 बजे अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, मुख्य पार्षद विजय मिश्रा, उपमुख्य पार्षद गौतम साह और अन्य जनप्रतिनिधिय