बबेरू: सतन्याव गांव में फर्राटा पंखा बनाते समय युवक की करेंट लगने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Baberu, Banda | Jun 11, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतन्याव गांव निवासी कमलेश कुमार यादव 24 वर्ष यह बुधवार की रात्रि अपना घर का फर्राटा पंखा बना रहा था। तभी करेंट की चपेट पर आने से मौत हो गयी, परिजनों ने देखा तो सीएचसी बबेरू लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टरो द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव क़ो पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है वही घटना क़ो देखकर पुरे परिवार मे कोहराम मज गया।