बेंगाबाद: खंडोली मोड़ पर वाहन जांच अभियान, 86 वाहनों का चालान; यातायात नियम उल्लंघन पर ₹1.23 लाख जुर्माना वसूला गया।
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने खंडोली मोड़ के समीप शुक्रवार को 12 बजे विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में जिला परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने भाग लिया।