बवानी खेड़ा: बवानीखेड़ा कस्बे में बनी पेयजल किल्लत कस्बावासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जताया रोष
सर्दी के मौसम में बवानीखेड़ा कस्बे के लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। वे कभी अधिकारियों तो कभी जलघर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी पेयजल की समस्या का निदान नहीं हुआ। इसी कड़ी में बुधवार को बवानीखेड़ा कस्बा वासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर बवाल काटते हुए रोष जताया।