बवानी खेड़ा: गांव बलियाली मे उपमंडल अधिकारी ने मुंहखोर व गलघोटू की संयुक्त टीकाकरण अभियान का किया औचक निरीक्षण
गांव बलियाली के पशु चिकित्सालय के अंतर्गत चलाए जा रहे मुंहखुर व गलघोटू की संयुक्त टीकाकरण अभियान का औचक निरीक्षण करने मंगलवार को पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डा. प्रदीप कालीरामणा पहुंंचे तथा उन्होंने टीकाकरण अभियान की गति की जानकारी पशु चिकित्सकों से ली। उन्होंने बताया कि मुंहखुर एक वायरस जनित बीमारी है, जिसमें पशु का दूध घट जाता है।