बवानी खेड़ा: महिला थाना भिवानी की टीम ने भिवानी के विभिन्न स्कूलों में छात्राओं को दुर्गा शक्ति व डायल 112 एप के बारे में दी जानकारी
आज महिला थाना भिवानी की टीम ने लड़कियों को जागरूक कर उन्हें “दुर्गा शक्ति” व डायल 112 एप और हेल्पलाइन नंबर-1091 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं महिला पुलिस टीम के द्वारा स्कूल की छात्राओं से उनके आने जाने व अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में विस्तार पूर्वक बातकर उसके समाधान के प्रयास किया जा रहे हैं।