बागबाहरा: कृषि उपज मंडी में आयोजित पत्रकारिता अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद रहे मुख्य अतिथि विधायक सम्पत अग्रवाल
कृषि उपज मंडी प्रांगण में मंगलवार को पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सम्पत अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।