बागबाहरा: महासमुंद में गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट का किया घेराव, आंदोलन की दी चेतावनी
महासमुंद। गांव में चल रहे शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने को लेकर बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम बिराजपाली के लगभग 300 ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया,तथा शराब के विरूद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।मांग पूर्ण नहीं होने की स्थिति में ग्रामीणों ने बागबाहरा बिराजपाली मार्ग पर चक्काजाम कर आंदोलन की चेतावनी दी है।