छतरपुर नगर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ज़िला अस्पताल में पोस्टमार्टम
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरा निवासी हरिपाल यादव (50वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के साले नंदलाल यादव ने बताया कि हरिपाल यादव बाजना से निमंत्रण करके अपने गांव रजपुरा लौट रहे थे। रास्ते में बरगद ढाबे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। वही शव का पोस्टमार्टम आज 17 मई दोपहर 12:30 बजे जिला अस्पताल में करवाया गया है।