मिर्ज़ापुर: तेज आंधी से जौपा रामपुर घाट पर गंगा में बने पांटून पुल का हिस्सा बहा, 100 मीटर की दूरी पर मिला
छानबे ब्लॉक क्षेत्र के जोपा रामपुर घाट पर गंगा में बने पांटून पुल का कुछ हिस्सा तेज आंधी से बह गया। बहा हुआ हिस्सा 100 मीटर की दूरी पर मिला। पांटून पुल का कुछ हिस्सा बह जाने से आवागमन बाधित हो गया। मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे के करीब तेज आंधी आई थी, इससे कार्टून पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा श्रमिकों से बुधवार को मरम्मत कराया गया।