सहारनपुर: JBS कॉलेज के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग, रायवाला में मची अफरा-तफरी
सहारनपुर के थाना मंडी इलाके के रायवाला स्थित JBS कॉलेज के सामने लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर 2:00 बजे तीव्र गर्मी के कारण ओवरलोड हो जाने से आग लग गई। अचानक लगी आग से आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड तथा बिजली विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए ।