बाड़मेर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (जज) स्कूल बसों में ठूंस-ठूंस कर भरे बच्चों को देख भड़क गईं। वे बोलीं- ये क्या जानवर है जो इस तरीके से ठूंस दिया। कोई कमी रह गई है तो और ठूंस दो।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (जज) कृष्णा गुप्ता बुधवार दोपहर को शहर की स्कूल बसों का निरीक्षण करने पहुंची थीं।