बेगूसराय में लगातार गंगा का जलस्तर में वृद्धि होने के कारण बाढ़ का मंजर एक बार फिर लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। बाढ़ के पानी घरों में प्रवेश कर जाने से घर छोड़कर लोग पलायन करने को मजबूर है।सड़कों पर भी घुटने भर से अधिक पानी लग गया है जिसके कारण से लोग भयभीत हो रहे हैं।