कोईलवर: डुमरिया में एक सप्ताह से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति, यजमानों ने आचार्यों को विदाई दी
कोईलवर प्रखंड के डुमरिया गांव में एक सप्ताह से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा के दौरान संत शिरोमणि आचार्य राजीव रंजन उपाध्याय ने रुक्मिणी और कृष्ण के प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि प्रकृति और पुरुष का समन्वय ही कृष्ण और रुक्मणी का विवाह है। जो लक्ष्मी नारायण स्वरूप है। जो इस प्रश्न को कहते और सुनते हैं उनके घर में मंगल होता है।