सुसनेर: परसुलिया रोड़: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने किया निरीक्षण, नगर में जल्द ही होगा जलप्रदाय
गत दिवस आये आंधी तूफान के कारण किटखेड़ी बांध से शहर तक पानी लाने की योजना गड़बड़ा गई थी। जिसके कारण 2 दिनों से नगर में नलजल योजना के जरिये जल प्रदाय नही हो पा रहा था। बुधवार को सुबह 10अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने परसुलिया रोड पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिये है उसके बाद आज दोपहर से जलप्रदाय शुरू होगा