सिकंदरा: नसीरपुर गांव के पास खेतों में लगी भीषण आग, पराली जलने से मचा हड़कंप, किसानों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड ने बुझाई
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 11 बजे खेतों में पड़े गेहूं के अवशेष (पराली) में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास खेतों में रखे गेहूं के गट्ठरों में भी आग फैलने की आशंका से किसानों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय किसान मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौ