गभाना: टमकौली के पास अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, हादसे में कार सवार युवक घायल हुआ
टमकौली गांव के पास गभाना-बरौली मार्ग पर शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जवां थाना क्षेत्र के गांव बाजगढ़ी निवासी सतीश कार से गभाना से बरौली की ओर जा रहे थे।