गोला: विशुनपुरा गांव में मकान निर्माण के दौरान हैलोजन लाइट हटाते समय करंट लगने से युवक की हुई मौत
Gola, Gorakhpur | Jun 18, 2026 बड़हलगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में गुरुवार रात मकान निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मऊ जिले के बभनीकोल गांव निवासी 28 वर्षीय अभिषेक साहनी पुत्र गोपाल साहनी के रूप में हुई है। वह अपने मित्र कृष्णा गुप्ता के घर चल रहे निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे थे।