खरगोन।** जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर शर्मसार हो गई। खरगोन जिला अस्पताल से शव लेकर निकली 108 एम्बुलेंस शहर से बाहर निकलने से पहले ही बीच सड़क पर दम तोड़ गई। भीषण गर्मी और बेबसी के बीच परिजन घंटैं तक शव के साथ सड़क पर परेशान होते रहे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।