फलौदी: चाखू थाना क्षेत्र के सुथारा नाडा गांव में एक घर में घुसकर चोरों ने की चोरी की वारदात
चाखू थाना क्षेत्र के सुथारा नाडा गांव में एक घर में घुसकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित गोपालराम पुत्र गुमानाराम कुम्हार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चाखू थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर छत के ऊपर बने दमदमे के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने सोने-चांदी के जेवरात और 13,000 रुपये नकद चुरा लिए।