फलौदी: फलोदी के भोजासर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई
फलोदी के भोजासर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 253.55 ग्राम स्मैक और 9.97 ग्राम एमडी बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 52.70 लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोहरनगर, भोजासर निवासी हकीम अली और मुसे खान को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।