सत्तर कटैया: पंचगछिया, बिजलपुर सहित प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राशनकार्ड धारियों का जनवितरण दूकान पर बन रहा आयुष्मान कार्ड
पंचगछिया, बिजलपुर सहित प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों में जनवितरण दूकान पर आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हो गया है। सरकार के निर्देश के बाद राशनकार्ड धारी अपने निकटतम डीलर के यहां जाकर राशनकार्ड एवं आधार कार्ड लेकर आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये जहां जनवितरण दूकान पर भीड़ है वहीं ईलाज में सुविधा को लेकर लाभार्थियों में प्रसन्नता।