सत्तर कटैया: प्रखण्ड कार्यालय परिसर से निकली मतदाता जागरूकता रैली, लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सत्तर कटैया प्रखण्ड कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। बीडीओ अरबिन्द कुमार एवं नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह निदेशक डीआरडीए शैलदासर्न ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूक रैली को रवाना किया। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित प्रखण्ड कार्यालय के कर्मी शामिल थे। नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया गया।