रैपुरा: शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले को रैपुरा पुलिस ने पकड़ा, युवक शासकीय दस्तावेज उठाकर ले जा रहा था
Raipura, Panna | Apr 20, 2025 थाना रैपुरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक के पद पर राजेश मरावी जोकि किसी केस की जांच कर रहे थे इसी दौरान बड़ागांव निवासी नीरज लोधी रैपुरा थाना किसी पक्षकार के पक्ष में पहुंचा था। प्रधान आरक्षक के अनुसार जबरजस्ती एक पक्षकार जिसके खिलाफ जांच चल रही थी का पक्ष लेकर प्रधान आरक्षक से बहस की साथ ही उनकी टेबल पर रखे शासकीय दस्तावेजों को उठा कर ले जाने का प्रयास कर रहा था