रैपुरा: रैपुरा पुलिस ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया, ₹5 लाख के 17 मवेशी भी ज़ब्त किए
Raipura, Panna | Apr 18, 2025 पुलिस अधीक्षक पन्ना साई कृष्ण एस. थोटा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पवई राजेन्द्र मोहन दुबे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में रैपुरा थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा 17 नग मवेशी कीमती करीब 5 लाख रूपये के चोरी करने वाले 02 आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है।