रैपुरा: रैपुरा में नई शराब दुकान के विरोध में भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Raipura, Panna | Apr 15, 2025 रैपुरा कस्बे में स्थित कटनी तिराहा मुख्य चौराहे के पास एक नई शराब दुकान खोले जाने का स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने विरोध किया है। 15 अप्रैल 2025 को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपने की कोशिश की, परंतु तहसीलदार ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए।