रैपुरा: रैपुरा में नवीन शराब दुकान के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Raipura, Panna | Apr 17, 2025 रैपुरा तहसील कार्यालय में आज नवीन शराब दुकान के विरोध में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता कलेक्टर के नाम ज्ञापन देने पहुंचे लेकिन तहसीलदार ज्ञापन लेने नही आये। बतादें कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2025-26 की शराब नीति के तहत एक नई दुकान रैपुरा के मुख्य चौराहे कटनी तिराहा के पास खोली गई है जो कि अनुचित है।