बीना: नई बस्ती ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर स्ट्रीट पोल से टकराई, टला बड़ा हादसा
Bina, Sagar | Apr 18, 2026 शुक्रवार शनिवार की दरमियांनी रात करीब 2:30 बजे कुरवाई तरफ से फॉर्च्यूनर कर तेज रफ्तार में सागर की ओर जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर नई बस्ती स्थित ब्रिज के फुटपाथ पर चढ़ते हुए स्ट्रीट पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी के इलेक्ट्रिक पोल पूरी तरह से टूट कर गिर गया। गनीमत रही की कार ब्रिज से नीचे की ओर नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।