मऊरानीपुर: सिजारा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, पिता समेत दो पुत्र घायल, एक की हालत गंभीर
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सिजारा गांव के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें पिता और उनके दो पुत्र घायल हो गए। सभी घायल ग्राम धनौरा निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में अंशुल पुत्र प्रदीप की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है, जबकि प्रदीप और एक अन्य का स्थानीय स्तर पर इलाज जारी है।