रामगढ़: तेज तूफान से नावाडीह में भारी क्षति, कई जगह उड़े सोलर प्लेट और छत, मुआवजे की मांग
पिछले दिनों आए तेज तूफान से रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह में भारी क्षति हुई है। सरकारी एवं निजी घरों की छत से सोलर प्लेट उड़ गए हैं, जबकि कई लोगों के अल्बेस्टर छत को नुकसान पहुंचा है। जलमीनर में लगे सोलर प्लेट के क्षतिग्रस्त हो जाने से जलापूर्ति पर असर पड़ा है।