मंदसौर: गांधी चौराहा सहित शहरभर में हटाए गए पुराने बैनर-पोस्टर
मंदसौर नगर पालिका ने 25 जून दोपहर शहर में अभियान चलाकर गांधी चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों से सरकारी भवनों और बिजली पोलों पर लगे पुराने व अवधि पूर्ण हो चुके बैनर-पोस्टर हटाए,नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर और सीएमओ प्रेम कुमार सुमन के निर्देश पर हुई कार्रवाई का उद्देश्य दुर्घटनाओं की आशंका कम करना और शहर को व्यवस्थित रखना है