खिलचीपुर: दाल-बाटी खाने के बाद खेलने गया 11 साल का बालक कुएं में डूबा, कुएं के पास मिली चप्पल, मौत
शिवनाथपुरा गांव में शनिवार को 11 साल के बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। शनिवार दोपहर से लापता बालक का शव ग्रामीणों ने रात करीब साढ़े 8 बजे कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को रात में ही खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रविवार सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।