गोपालगंज: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म मामले में चाचा को उम्रकैदः गोपालगंज में पॉक्सो कोर्ट ने 50 हजार अर्थदंड लगाया, घटना 2024 की
गोपालगंज की पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी चाचा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। एडीजे-6 सह विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।यह घटना 11 जनवरी 2024 की शाम को हुई थी। आरोपी अपनी भतीजी और बेटी को कुरकुरे दिलाने दुकान पर ले गया था। बेटी को घर वापस भेजने के बाद, उसने अपनी नाबालिग भतीजी को गांव के बा