संपतचक: फतेहपुर में सर्वर एरर से किसान सम्मान निधि ई-केवाईसी कार्य प्रभावित, समय सीमा बढ़ाने की मांग
7 जनवरी 2026 — फतेहपुर पंचायत में किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी और किसान कार्ड बनवाने का कार्य पंजीकरण स्थल स्वर्ण कला मंदिर प्रांगण में अटक गया है। राजस्व कर्मचारी गौतम कुमार द्वारा 6 जनवरी से शुरू किए गए शिविर में बड़ी संख्या में किसान दो दिन से अपना काम कराने आए हुए हैं, पर लगातार सर्वर एरर के चलते किसी का भी ई-केवाईसी पूरा नहीं हो पाया।