धार की भोजशाला में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज मंगलवार को सत्याग्रह हेतु उपस्थित हुआ। नियमित सत्याग्रह में हिन्दू समाज का मार्गदर्शन करने हेतु प्रसिद्ध कथावाचक संत श्री कृष्ण गोपाल जी सक्करखेड़ी वाले महाराज भोजशाला में पहुँचे। उन्होंने प्रति मंगलवार सभी सत्याग्रहियों सकल हिंदू समाज को अधिक से अधिक संख्या में प्रति मंगलवार सत्याग्रह में आने का आव्हान किया।