गढ़वा: गढ़वा में किशोरी की हुई संदिग्ध मौत: दो दिन से लापता छात्रा का शव तालाब से हुआ बरामद,गला घोंटकर हत्या की आशंका
Garhwa, Garhwa | Jun 20, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक तालाब में 13 वर्षीय किशोरी का शव पानी में उतराता हुआ मिला। शव के गले में दुपट्टा कसकर लिपटा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।मृतका की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के