बहुत बहुत बधाई हो मुज़फ्फरनगर। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए एसपी सिटी अमृत जैन के निर्देशन में गंगनहर पर रेस्क्यू मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान पुल से एक पुतला गंगनहर में फेंका गया, जिसके बाद पहले से तैनात मोटरबोट रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुतले को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायल की स्थिति मानते हुए उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया।*
Koil, Aligarh | Aug 1, 2026