बारां: जयपुर में आयोजित एशिया की सबसे कठिन बाधा दौड़ में बारां रनर्स क्लब ने लहराया परचम
Baran, Baran | Aug 31, 2025 जयपुर में आयोजित एशिया की सबसे कठिन बाधा दौड डेविल्स सर्किट में बारां रनर्स क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। धावक अजय सिंह (योग प्रशिक्षक), रविन्द्र कुमार धारवाल (आयरनमैन), अंकित शर्मा और सुमित शर्मा ने 5 किलोमीटर लंबी दौड़ और 15 कठिनतम बाधाओं को पार कर साहस, धैर्य और तंदुरुस्ती का बेमिसाल प्रदर्शन किया।