सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार दोपहर 2 बजे को राज्य लक्ष्य असेसमेंट टीम ने निरीक्षण किया। टीम का उद्देश्य सुरक्षित मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य में आवश्यक सुधार व गुणवत्तापूर्ण प्रसव करवाना है। राज्य स्तरीय मूल्यांकनकर्ता डॉ. प्राची अग्निहोत्री ने लेबर रूम में आवश्यक दस्तावेज, उपकरण, सफाई व स्टाफ की जानकारी ली।