गिरिडीह: पद्म चौक स्थित गणेश टेक्सटाइल में पूजा के दौरान जलाई गई धूप का धुआं पड़ोसी दुकान में पहुंचने पर बढ़ा विवाद,हुई मारपीट
शहर के पद्म चौक स्थित गणेश टेक्सटाइल में बुधवार शाम पूजा के दौरान जलाई गई धूप का धुआं पड़ोसी दुकान में पहुंचने पर विवाद इतना बढ़ गया कि कपड़ा कारोबारी संजय सिंघानिया के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी गई। बुधवार रात 10 बजे तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।