सिकंदरा: हवासपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड समेत 2 बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहवलपुर गांव निवासी अखलेश यादव होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। रविवार देर शाम करीब आठ बजे वह गांव के ही रमेश यादव के साथ ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हवासपुर स्थित सेंगुर नदी के पास पहुंची, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अखलेश यादव और रमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर