रानीगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 में शनिवार की देर संध्या हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति का मौत हो गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के घर से महज 20 कदम की दूरी पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।शनिवार की देर संध्या ट्रांसफार्मर के समीप से होकर किसी काम को लेकर गुजर रहा था।