सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट NH 722 पर शुक्रवार दिन के करीब 5:00 बजे एक बाइक सवार को पिकअप द्वारा टक्कर मार दिया गया जिससे बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।वहीं इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल में शव को कई घंटे तक रखा गया क्योंकि परिजन समय पर नहीं पहुंच सके। परिजनों के पहुंचने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया।