झांसी: झांसी में बेटे की शादी से पहले पिता की मौत, 2 महीने बाद दतिया जानी थी बारात, सीने में दर्द के बाद चली गई जान
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2026 झांसी के रक्सा में बेटे की शादी से पहले पिता निरंजन पाल की मौत हो गई। वह नहाकर बाहर आए और कमरे में जाकर लेट गए। सीने में दर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शनिवार की दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है।