रामपुर: खौद के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, घर में छाया मातम
Rampur, Rampur | Oct 3, 2025 खौद के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर को लेकर घर में मातम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटना शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है। मोर्चरी में मौजूद मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी मीडिया को दी है।