बड़ौद: बड़ोद थानापरिसर में थानाधिकारी के के तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक,धार्मिक त्योहारों के मध्यनजर हुआ आयोजन।
आगर जिले के बड़ोद थाना परिसर में शाम 6:00 बजे डग रोड स्थित पुलिस थाना परिसर में आगामी 3 अगस्त को निकालने वाली कावड़ यात्रा व शंकर सवारी की शोभायात्रा त्योहारों के संबंध में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें शांति व सद्भावना के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। शोभायात्रा के लिए विद्युत मंडल को शोभायात्रा की व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए।