बड़ौद: सीएमओ को भुगतान और सामग्री खरीदने से रोकने की मांग को लेकर पार्षदों ने बड़ौद नगर परिषद अध्यक्ष के नाम सौंपा ज्ञापन
आगर जिले के बड़ोद में नगर परिषद के 11 पार्षदों ने एक मत होकर नगर परिषद cmo के विरुद्ध ज्ञापन नगर परिषद अध्यक्ष के नाम परिषद में दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया की cmo मनमाने तरीके से बिना आवश्यक सामग्री क्रय कररहे हैं। इसके कारण नगर परिषद का विकास कार्य बाधित हो रहा है। जिसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष ने सीएमओ के नाम लेटर निकालकर पाबन्द किया।