बड़ौद: बड़ोद अस्पतालमें नसबंदी शिविरके दौरान अव्यवस्था टपकतारहा पानी, पार्षदोने जताया विरोध BMOने उच्चाधिकारियों को कराया अवगत।
आगर जिले के बड़ोद अस्पताल में नसबंदी शिविर के दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं नसबंदी करवाने पहुंची,इस दौरान हुई बारिश से अस्पताल परिसर में पानी टपकता रहा,महिलाओं को काफी असुविधा हुई। सूचना पर पार्षद युसूफ हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे, आक्रोश जताते हुए बीएमओ डॉ विवेक पुलैया से बात की, BMO ने पत्र लिखकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।