दतवासा में जनपद अध्यक्ष सुधीर राधा पटेल के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है मंगलवार को करीब 2 बजे क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने भागवत कथा में शामिल होकर व्यास गादी की पूजा अर्चना कर कथा वाचक पंडित श्री रघुनंदन महाराज के मुखारविंद से सुनाई जा रही कथा का श्रवण किया इस मौके पर समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।